बेटे आदित्य नारायण की शादी की खबर सुनकर ऐसा था उदित नारायण का रिएक्शन- दी नसीहत
कुछ ही दिनों आदित्य नारायण ने अपनी शादी को लेकर मीडिया में बयान दिया था और बताया कि वो इस साल के अंत तक अपनी गर्लफ्रैंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने वाले हैं। बहरहाल, अब उनके पिता वेटेरन सिंगर उदित नारायण ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, हम कई सालों से श्वेता को जानते थे लेकिन शादी की बात से हम भी हैरान रह गए।
एक इंटरव्यू के दौरान उदित नारायण ने कहा, मैं श्वेता को कई साल से जानता हूं लेकिन सिर्फ बेटे की दोस्त के तौर पर। आदित्य एक दिन मेरे पास आया और उसने मुझे बताया कि वह श्वेता से शादी करना चाहता है। मैंने आदित्य को सिर्फ इतना कहा कि आगे चलकर कुछ हुआ तो मम्मी-पापा को दोष मत देना।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है। हमने सहमति दे दी है। साथ ही उन्होंने शादी पर बात करते हुए कहा कि, हम उसकी शादी धूम-धाम से करना चाहते थे लेकिन कोरोना ने हमारी सभी ख्वाहिशों पर पानी फेर दिया। कम लोगों के बीच ही मुंबई में शादी होगी।
उन्होंने कहा, मैं तो चाहता था कि आदित्य की शादी का सेलिब्रेशन ग्रैंड तरीके से करूं और कई लोगों को बुलाऊं। लेकिन मैं सरकार के फैसले के खिलाफ नहीं जाऊंगा। उम्मीद करता हूं कि दिसंबर तक सिचुएशन ठीक हो जाए ताकि इकलौते बेटे की शादी को एंजॉय कर सकूं।
बता दें, आदित्य और श्वेता ने फिल्म शापित में साथ काम किया था। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। आदित्य ने बताया कि शुरुआत में श्वेता को लगता था वो लड़कियां घुमाते हैं। लेकिन जब श्वेता ने मुझे अपने परिवार के साथ देखा तो उन्हें समझ आया कि मैं फैमिली मैन हैं। इसके बाद श्वेता को एहसास हो गया था कि मुझे भी रिश्तों की कद्र है।


Click it and Unblock the Notifications












