फिल्म सिटी मीटिंग के दौरान उदित नारायण ने योगी आदित्यनाथ के लिए गाया ये गाना- Video वायरल
यूपी में फिल्म सिटी बनने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी तेजी से काम कर रहे हैं और आज यानि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें इस मामले पर बात की गई है। इस बैठक में हिदी फिल्मों के कई कलाकार और सिंगर मौजूद रहे थे। लेकिन इस समय एक धमाकेदार वीडियो वायरल हो रहा है जो कि इस मीटिंग से ही बाहर आया है। दरअसल हिंदी फिल्मों के सबसे शानदार गायकों में से एक उदित नारायण ने इस मीटिंग के दौरान एक गाना गाया था।
दरअसल ये गाना उदित नारायण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गाया था। उन्होने 'सुन मितवा तुझको क्या डर है रे.... सच और साहस है जिसके मन में, अंत में जीत उसी की रहे'...गाना गया। ये वीडियो जैसे ही सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको धड़ल्ले से साझा कर रहे हैं।

गाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उदित नारायण से हाथ जोड़कर उनका उत्साहवर्धन भी किया था। इस मीटिंग के दौरान योगी आदित्यनाथ ने इस फिल्म सिटी को लेकर कई बातें भी कहीं है जो कि चर्चा में हैं।
उनका कहना था कि वो एक आधुनिक फिल्म सिटी बना रहे हैं जिसको 50 साल आगे तक के बारे में सोचकर बनाया जाएगा। ये आधुनिक तकनीकि से लैस होगी।
खबर है कि इस मीटिंग में सौन्दर्या रजनीकांत, निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर, अभिनेता प्रियदर्शन, रवीना टंडन, सुभाष घई, परेश रावल, गायक अनूप जलोटा, उदित नारायण, कैलाश खेर, लेखक विजयेंद्र प्रसाद, गीतकार मनोज, मुन्तस्सिर और राजू श्रीवास्तव शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











