उदित नारायण ने की मार-पीट
'एकतो चोरी और ऊपर से सीना-जोरी' इस कहावतको गायकउदित नारायण ने सच कर दिखाया. संगीतकार विष्णु नारायण ने शिकायत दर्ज कराई है कि पश्चिम के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उदित नारायण ने तीखी बहस होने के बाद उनसे मारपीट की.
शिकायत में विष्णु नारायण ने कहा है कि उदित नारायण ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनको बुरी तरह पीटा.
विष्णु ने फिल्म 'चांद के पार चलो' का संगीत तैयार किया था. पुलिस ने बताया कि विष्णु ने उदित की तारीखें तय करने के बाद अपने नए संगीत एलबम के लिए स्टूडियो बुक कराया था, लेकिन उदित कथित तौर पर देर से आए, जिससे संगीतकार को अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ा.
उल्लेखनीय है कि गायक उदित नारायणके खिलाफ एक संगीतकार से स्टूडियो के अंदर कथित रूप से मारपीट करने का मामला मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पर दर्ज किया गया है.


Click it and Unblock the Notifications