Full Video: एक सेल्फी के बदले एक बार लिप लॉक, लाइव कंसर्ट में गंदी हरकत पर खूब गालियां खा रहे उदित नारायण

Udit Narayan Lip lock Video: सिंगर उदित नारायण की आवाज मिलते ही बॉलीवुड के गाने हिट हो जाते हैं। सिंगर अपनी शैली के लिए काफी मशहूर हैं लेकिन इस बार उन्होंने लाइव कंसर्ट में एक विवाद खड़ा कर दिया है। उदित नारायण के लाइव शो से उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी हैरान दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल उदित नारायण ने एक शो के दौरान कई महिलाओं को किस किया। सेल्फी लेने आई महिलाओं को उदित नारायण बिना बात ही किस करते दिखाई दिए। हद तो तब हो गई जब उदित नारायण ने एक महिला को लिप लॉक ही कर लिया।
यह देख सब हैरान रह गए। उदित नारायण के इस शो के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियोज असली हैं या फिर नकली। ना ही इसकी पुष्टि हो पाई है कि वीडियो में उदित नारायण ही हैं। पर वीडियोज देख यूजर्स गुस्सा निकाल रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियोज के मुताबिक, उदित नारायण 'टिप टिप बरसा पानी' 'मेरे बस में नहीं मन मेरा' गाना गा रहे थे, तभी उनकी फीमेल फैंस ने स्टेज के पास उन्हें घेर लिया। एक फैन उदित नारायण के साथ सेल्फी लेने लगी और गाल पर किस कर लिया। यह देख उदित नारायण ने तुरंत ही उस फैन को पकड़कर उसके होठों पर किस कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications