बुरी मुसीबत में फंसे उदित नारायाण, पहली पत्नी ने दर्ज कराई FIR सिंगर पर लगाए गंभीर आरोप
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। यह FIR किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने करवाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो रंजना नारायण ने उदित नारायण समेत उनके भाइयों संजय कुमार झा, ललित नारायण झा। उनकी पत्नी दीपा नारायण के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

उदित नारायण पर केस दर्ज
रंजना ने रिपोर्ट ने यह दावा किया है कि इन लोगों ने मुझे बिना बताए मेरा यूट्रस यानि कि गर्भाशय निकाल दिया। रंजना नारायण ने कहा कि वह सुपौल जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम चंद्रकांत झा है। उन्होंने 1984 में उदित नारायण से शादी की थी, लेकिन अपना करियर बनाने के लिए वह मुंबई चले गए। लंबे समय बाद उन्हें मालूम हुआ कि मुंबई में उन्होंने दूसरी शादी कर ली है जिसका नाम दीपा है।
बिना बताए निकाला गर्भाशय
रंजना का कहना है कि साल 1996 में उदित नारायण और दीपा उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। जहां उनका गर्भाशय निकाल दिया गया, लेकिन किसी ने भी कुछ भी नहीं कहा उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जब वह साल 2006 में मुंबई आईं तब उदित की दूसरी पत्नी ने उन्हें गाली दी और उन्हें घर में ही नहीं घुसने दिया। जिसके बाद वह ससुराल गईं नेपाल, लेकिन वहां से भी उन्हें निकाल दिया गया। वह लंबे समय से अपने मायके में ही रह रही हैं।
कभी नहीं दिया पत्नी का सम्मान
रंजना के वकील का कहना है कि सुपौल में भी उदित नारायण के खिलाफ केस दर्ज है। उन्होंने वहां माना था कि वह उनकी पत्नी हैं, लेकिन आज तक उन्होंने कभी भी रंजना को पत्नी का सम्मान नहीं दिया और ना ही उन्हें अपने साथ रखा। वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











