महिला फैन को लिप्स पर Kiss करने के बाद Udit Narayan ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ऐसी बात?

Udit Narayan Reaction On Kissing Video- उदित नारायण को लेकर इस वक्त बवाल मचा हुआ है। इसका कारण ये है कि उन्होने अपने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक महिला फैन को लिप्स पर किस कर लिया था।
इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी उल्टी सीधी बातें की जा रही हैं। लोग उनको गलत बोल रहे हैं और वो बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। इस वीडियो की बात करें तो इस दौरान उदित नारायण अपना गाना 'टिप टिप बरसा पानी' गा रहे थे।
उसी वक्त एक महिला फैन आती है सेल्फी लेते वक्त उदित नारायण को गालों पर किस करने लगती है। इसी दौरान उदित नारायण उसको पकड़ लेते हैं और लिप्स पर किस कर लेते हैं। लोगों को समझ में नहीं आया कि अचानक उदित नारायण ने ये क्यों किया। लेकिन अब सिंगर का रिएक्शन इस पूरे वीडियो पर सामने आया है।
क्या बोले उदित नारायण
69 साल के उदित नारायण ने काफी कैजुअली इस पर रिएक्ट किया है। उनका कहना है, "फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके जरिए अपना प्यार दिखाते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं, और सिक्योरिटी भी मौजूद है।
लेकिन प्रशंसकों को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथों को चूमता है... ये सब दीवानगी होती है। हमें इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।'' उदित नारायण का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।
उदित नारायण 90 के दशक के ऐसे सिंगर हैं जिनका लगभग हर गाना सुपरहिट है। हालांकि इस वीडियो पर ना तो उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का रिएक्शन सामने आया है और ना ही उनकी पत्नी का। देखने वाली बात होगी कि वो इसपर किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications