आदित्य से नाराजगी की वजह से हॉलीवुड नहीं पहुंचे उदय।
उदय चोपड़ा ने कहा यश जी के जाने के दुख से वो अभी भी उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा यश राज जी के जाने के बाद वो और आदित्य एक दूसरे के और करीब आ गये हैं। यश राज जी के जाने के बाद उनकी पूरी फैमिली एक दूसरे के काफी करीब आ गयी है क्योंकि यश जी से सभी बहुत प्यरर करते थे। उदय चोपड़ा ने कहा कि हमारे परिवार में कोई अनबन नहीं है और हम सब बहुत ही प्यार के साथ रहते हैं। हमारे बीच अगर कभी कुछ प्रॉबलम्स आती भी हैं तो हम सब उसे सुलझा लेते हैं। ऐसे में अनबन की जगह ही नहीं होती।
उदय चोपड़ा ने बताया कि वो फिल्हाल दो हॉलीवुड फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं और इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद दो और फिल्में पाइपलाइन में हैं। उन्होने ये भी कहा कि उनका सपना तो है बॉलीवुड के हर एक बड़े सुपरस्टार के साथ काम करने का लेकिन वो किसी का नाम नहीं लेना चाहते क्योंकि जब तक उनका ब्रांड अच्छी तरह से जम नहीं जाता तब तक वो कोई सुपरस्टार क्यों उनके साथ काम करना पसंद करेगा। फिल्हाल उदय की धूम 3 फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें उदय चोपड़ा एक बार फिर से अली का किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












