नर्गिस फाखरी के साथ सिर्फ दोस्ती- उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा का कहना है कि नर्गिस फाखरी के साथ उनके अफेयर की जो खबरें आ रही थीं वो सब सिर्फ अफवाहें थीं। असल में वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं। उदय ने ये भी कहा कि मीडिया ने उन दोनों की दोस्ती को कुछ अलग ही समझ लिया लेकिन ऐसा कुछ नहीं है और वो दोनों हमेशा से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। उदय ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा डिसकस ना करते हुए सिर्फ इतना कहा कि उनकी एक गर्लफ्रैंड है और वो दोनों ही एक दूसरे के साथ हैं। लेकिन शादी को लेकर अभी कुछ सोचा नहीं है। उदय ने ये भी कहा कि आजकल सिर्फ शादी ही ऑप्शन नहीं है। अगर आप किसी ऐसे लड़की से प्यार करते हैं जो शादी ही नहीं करना चाहती तो आप शादी नहीं करते।

उदय चोपड़ा आजकल अपनी फिल्म धूम 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालांकि एक्टिंग को थोड़ा साइड करके उदय चोपड़ा ने लॉस एंजेल्स में अपने हॉलीवुड प्रोजक्ट्स पर ही पूरा ध्यान केंद्रित कर रखा है। लेकिन साथ ही उदय चोपड़ा का ये कहना है कि वो एक्टिंग को छोड़ नहीं रहे हैं सिर्फ अपना पूरा ध्यान अपने हॉलीवुड प्रोजक्ट्स पर ही केंद्रित कर रहे हैं। उदय चोपडा़ ने इंटरव्यू के दौरान नर्गिस फाखरी के साथ उनके अफेयर को लेकर उड़ी खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। ये सब अफवाहें हैं। मैं फिल्हाल रिलेशन में हूं लेकिन इस बारे में कुछ बात नहीं करना चाहता हूं।

धूम 3 के बारे में पूछने पर उदय ने कहा वो बहुत ज्यादा एक्साइटेड नहीं हैं फिल्म को लेकर ना ही नर्वस हैं। हालांकि वो चाहते हैं कि धूम 3 लोगों को पसंद आए और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस मिले लेकिन वो बहुत आराम से हैं और किसी चीज को लेकर टेंशन नहीं है उन्हें। उदय ने कहा कि धूम 3 उनकी आखिरी फिल्म नहीं हैं। अगर धूम 4 भी बनेगी और फिल्म में उनका किरदार होगा तो वो जरुर धूम 4 में भी नज़र आएंगे। लेकिन फिल्हाल वो अपना ध्यान हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X