उदय चोपड़ा हॉलीवुड में बिजनेस जमाकर निर्देशन करेंगे!
उदय चोपड़ा ने बताया कि फिल्हाल वो हॉलीवुड की दो फिल्में ग्रेस ऑफ मोनेको और दि लॉंगेस्ट वीक प्रोड्यूस कर रहे हैं। दि ग्रेस ऑफ मोनेको में निकोल किडमैन मुख्य भूमिका निभा रही हैं ये फिल्म मार्च में रिलीज होगी। इसके बाद दो और फिल्मों लाइन में हैं। निर्देशकों के साथ भी हमारी डील हो चुकी है। उदय ने धूम 4 के बारे में कहा कि धूम 4 अगर बनेगी और अगर लेखक चाहेगा कि मैं उसमें काम करुं तो मैं जरुर करुंगा। ऐसा नहीं है कि मैं बिल्कुल ही बॉलीवुड छोड़ दूंगा। लेकिन काम करुंगा सिर्फ अपनी हॉबी के लिए। ना कि पैसों के लिए।
उदय चोपड़ा ने आगे कहा कि धूम 3 को लेकर वो एक्साइटेड हैं लेकिन उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करेगी। हालांकि वो चाहते हैं कि लोगों को उनकी फिल्म पसंद आए और लोग फिल्म को देखें। लेंकिन उन्हें ये चिंता नहीं है कि धूम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा होगा। वो बहुत ही चिल्ड आउट हैं यानी की आराम से हैं और चिंतामुक्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
