धूम 3 के बाद अभिनय नहीं करेंगे उदय

By Priya Srivastava

Uday Chopra to quit acting after Dhoom 3
अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म मोहब्बते के जरिये अभिनय क्षेत्र में उतरे उदय चोपड़ा ने एक बेहद चौंकानेवाला निर्णय लिया है| जी हां, उदय ने कहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म धूम 3 के बाद अभिनय से तौबा कर लेंगे | उदय ने अपने घरेलू बैनर यशराज फिल्म्स के अलावा बाहर के बैनर की कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया, मगर बतौर अभिनेता उन्हें कोई पहचान नहीं मिल पायी है|

शायद यही वजह है कि उन्होंने कहा है कि वे अब अभिनय नहीं करेंगे| उदय ने इस बारे में टि्वट किया है कि अब कुछ बातों को स्वीकारने का वक्त आ गया है| धूम 3 मेरी आखिरी फिल्म होगी | इसके बाद मैं अभिनय नहीं करूंगा | उन्होंने यहां तक लिख दिया है कि मैं अभिनय नहीं छोड़ रहा, बल्कि अभिनय ने मुझे छोड़ दिया है | उदय जाने माने फिल्मकार यश चोपड़ा के बेटे हैं | इसके अलावा वह कुछ फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं और कुछ फिल्मों की कहानी के साथ साथ उन्होंने डॉयलॉग्स भी लिखे हैं |

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X