उदय चोपड़ा ने किया ट्विट- 'मैं ठीक नहीं हूं', साथ ही की सुसाइड की बात- फैंस परेशान
लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब रहे एक्टर उदय चोपड़ा ने शुक्रवार को दो अजीब सी ट्विट कर सभी हैरानी में डाल दिया है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि वह ठीक नहीं हैं। वह पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं हो पा रहे। वहीं, दूसरे ट्विट में उन्होंने सुसाइड की बात लिखी लेकिन फिर उसे लिखकर डिलीट भी कर दिया।
उदय चोपड़ा ने दूसरी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने कुछ घंटों के लिए अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया था और ऐसा महसूस करने लगे थे कि वो मरने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है सुसाइड करने का यह एक अच्छा ऑप्शन है और जल्दी ही वे इसे हमेशा के लिए भी कर सकते हैं।

हालांकि एक्टर ने तुरंत ही दोनों ट्विट्स को डिलीट कर दिया। लेकिन फैंस इसे पढ़कर काफी घबरा गए। अब इन ट्विट्स को लेकर उदय चोपड़ा की ओर से कोई सफाई आएगी या नहीं.. देखने वाली बात है। सूत्रों की मानें तो लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने की वजह से भी एक्टर डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं।
कुछ ही दिनों पहले उदय चोपड़ा की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जहां वह बढ़े वजन के साथ दिखाई दे रहे थे। बता दें, इनकी आखिरी फिल्म आमिर खान के साथ फिल्म धूम 3 थी, जो कि 2013 में रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











