..................... Parineeti Chopra, Uday Chopra, Ishaqzaade, Karan Johar परिणति चोपड़ा, उदय चोपड़ा, इशकजादे, करन जौहर - Hindi Filmibeat

परिणति के साथ अफेयर की बात बकवास है: उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा ने हाल ही में अपने और लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल फेम परिणिती चोपड़ा के साथ किसी भी प्रकार के अफेयर के होने से इंकार किया है। इन दोनों के बीच अफेयर की खबर तबसे सुर्खियों में आई जबसे करन जौहर की जन्मदिन की पार्टी में उदय चोपड़ा और परिणिती को काफी करीब देखा गया।

करन की पार्टी में दोनों कलाकारों ने साथ में फोटो भी खिंचवाई और उसके बाद काफी समय एक दूसरे के साथ ही नज़र आए। पार्टी के बाद प्रियंका के घर परिणती की फिल्म इशकजादे के सफल होने की खुशी में रखी गई पार्टी में भी दोनों एक साथ पहुंचे। खबर तो ये भी है कि परिणति उदय को सर कहकर बुलाती हैं।

सिर्फ पार्टी में ही नहीं बल्कि उसके बाद भी काफी बार नाइट पार्टी में और फाइव स्टार होटल में कॉफी शेयर करते हुए देखा गया। उदय और परिणति के बीच इन नज़दीकियों को देखते हुए इन दोनों के बीच अफेयर की खबरे चर्चा में आई। लेकिन 18 जून को उदय चोपड़ा ने इन खबरों से तंग आकर ट्वीटर पर लिखा "परिणति चोपड़ा और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं..ये सब बकवास ! और वो मुझे सर नहीं बुलाती है, वैसे मुझे लगता है कि उसे सर बुलाना शुरु कर देना चाहिए।"

उदय इस वक्त धूम के सीक्वल धूम 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं इसके अलावा वो यशराज फिल्म्स के हॉलीवुड विंग जो कि अमेरिका और इंटरनेशनल मार्केट के लिए फिल्में निर्माण करती है से भी जुड़ रहे हैं। खैर अब उदय चाहे जो भी कहें परिणति के साथ उनकी नजदीकियां कुछ अलग ही कहानी बयां करती है और वैसे भी जहां आग होगी धुआं तो वहीं उठेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X