मार्च में उदय चोपड़ा औ नरगिस फाकरी करेंगे शादी
चौंक गये ना.. हम भी चौंक गये थे जब हमें पता चला था लेकिन सच यही है। कभी रणबीर कपूर के साथ रोमांस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री नरगिस फाकरी लंबे अरसे से जूनियर चोपड़ा उदय के साथ डेटिंग कर रही हैं। इसलिए ऐसी खबरे आ रही हैं कि मार्च में दोनों परिणय सूत्र में बंध जायेंगे। दोनों ही के घरवालों ने शादी के लिए हां बोल दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बारे में यश जी को पता था और वो खुद नरगिस को बहू बनाने के लिए तैयार थे। यह शादी उनके सामने ही होने वाली थी लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया औऱ यश जी की अचानक से मौत हो गयी। इसलिेए अब कहा जा रहा है कि शादी इस साल मार्च में होंगी।
तो वहीं खबर यह भी है कि आदित्य और रानी मुखर्जी भी अब शादी करने के मूड में हैं। हो सकता है कि वो इसी महीने के अंतिम सप्ताह में शादी कर ले। अगर ऐसा होता है तो यह चोपड़ा खानदान के लिए दोहरी खुशी का मौका होगा क्योंकि इस खानदान के दोनों बेटों का घर बस जायेगा।



Click it and Unblock the Notifications











