उदय चोपड़ा और नर्गिस की बिकनी में फोटो लीक!

आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कैमरों में कुछ ज्यादा ही कैद हो रहे हैं। पिछले साल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की कुछ बिकनी तस्वीरें लीक हुईं और मीडिया ने भी उन तस्वीरों को बहुत अच्छी तरह से कैश किया। हालांकि उसके बाद कैटरीना मीडिया से काफी नाराज हो गयीं और कहा कि इस तरह से किसी के प्राइवेट मोमेंट की तस्वीरों को लीक करना और उन्हें पब्लिश करना बहुत ही गलत है। अब एक बार फिर से एक कॉंट्रोवर्शियल तस्वीर लीक हुई है और ये है उदय चोपड़ा और एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी की। तस्वीर में नर्गिस फाखरी ब्लैक कलर की टू-पीस बिकनी में हैं और उनके साथ ही उदय चोपड़ा शॉर्ट्स में। दोनों साथ में बीच के किनारे नज़र आ रहे हैं।

वैसे उदय चोपड़ा और नर्गिस फाखरी की ये तस्वीर कई लोगों के लिए शॉकिंग होगी क्योंकि उदय और नर्गिस ने हमेशा यही कहा है कि वो और नर्गिस सिर्फ दोस्त हैं। दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं है। उदय चोपड़ा और नर्गिस फाखरी दोनो ही एक दूसरे के साथ अक्सर देखे गये हैं। अक्सर उदय चोपड़ा ने ट्विटर पर नर्गिस फाखरी को कमेंट करते हुए कई सारे ट्वीट भी किये लेकिन जब भी उनसे पूछा गया उन्होंने यही कहा कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इस तरह से अच्छे दोस्त अकेले मालदीव में कुछ करीबी पल बिताते अगर दिखें तो इसका क्या मतलब निकाला जाए। उदय चोपड़ा ने हाल ही में अपनी फिल्म धूम 3 का प्रमोशन करने के दौरान कहा था कि उनकी गर्लफ्रैंड है लेकिन वो इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।

उदय चोपड़ा ने हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछे जाने पर यही कहा कि वो इस बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहते हैं। नर्गिस के बारे में भी कुछ भी पूछे जाने पर वो हमेशा यही कहते दिखे कि वो दोस्त हैं। यहां तक कि नर्गिस ने भी अपनी फिल्म मद्रास कैफे के प्रमोशन्स के दौरान कहा कि उदय चोपडा़ और वो सिर्फ दोस्त हैं। लेकिन इसी दोस्ती कि एक असली तस्वीर हाल ही में देखने को मिली मालदीव में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X