नर्गिस-उदय की शादी की खबरों ने पकड़ा जोर, तो क्या ये दोस्ती बदल जाएगी रिश्ते में!

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी के बाद अब नर्गिस फाखरी और उदय चोपड़ा की शादी की खबरें जोर पकड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि अपने बड़े भाई आदित्य चोपड़ा की शादी का ही इंतजार उदय चोपड़ा को था ताकि वो अपने प्यार को रिश्ते में बदल सकें। हालांकि नर्गिस को लेकर उदय ने हमेशा से यही कहा कि वो उनकी अच्छी दोस्त हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। लेकिन पिछले साल उदय और नर्गिस फाखरी की एक तस्वीर लीक हुई जिसमें नर्गिस बिकनी में उदय के साथ हैं और दोनों बीच पर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। अब इतनी गहरी दोस्ती के पीछे कहीं ना कहीं प्यार तो छुपा होगा ही। सिर्फ दोस्ती में ही इस तरह से अकेले बीच पर लोग छुट्टियां मनाने नहीं जाया करते।

नर्गिस फाखरी का भी हमेशा से यही कहना है कि वो उदय को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। उदय के साथ उनका कोई अफेयर नहीं है। लेकिन उदय और नर्गिस की नजदीकियां कुछ और ही बयां करती हैं। खैर आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की शादी हो जाने के बाद अब लोगों को यही लग रहा है कि उदय चोपड़ा भी जल्द ही शादी कर लेंगे। उदय चोपड़ा वैसे भी यशराज के ओवरसीज में स्थित बिजनेस की देखभाल करेंगे और वो आजकल अपना अधिकतर समय विदेश में ही बिताते हैं। उदय चोपड़ा ने धूम 3 के दौरान ही इंटरव्यू के समय कहा था कि वो जल्द ही अमेरिका भी शिफ्ट होने वाले हैं क्योंकि उन्हें वहां का बिजनेस देखना है।

दूसरी तरफ नर्गिस के अनुसार इंडिया में रहना बहुत ही मुश्किल है तो उनका भी इंडिया में सैटल होने का तो कोई इरादा नहीं है। यानी कि नर्गिस के लिए उदय चोपड़ा एक परफेक्ट वर हैं। उदय की ही तरह नर्गिस का भी बॉलीवुड करियर कुछ खास सफलता नहीं पा रहा है और नर्गिस का खुद ये कहना है कि वो फिल्मों में बस चांस से आ गयीं वरना उनका कोई इरादा नहीं था बॉलीवुड में एंट्री करने का। खैर उदय और नर्गिस की शादी हो या ना हो लेकिन इतना तो जरुर है कि उदय चोपड़ा अब अपनी जिंदगी में सैटल हो जाना चाहते हैं। नर्गिस के अलावा भी फॉरेन में उदय की किसी गर्लफ्रैंड की खबरें सुर्खियों में रही हैं। तो उम्मीद है कि जल्द ही उदय भी अपनी जिंदगी के इस सबसे बड़े राज पर से परदा उठा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X