Pamela Chopra के अंतिम संस्कार में उदय चोपड़ा का लुक देखकर नेटजिन्स हैरान, बढ़े वजन को लेकर हो गए ट्रोल

Uday Chopra gets body shamed: दिवंगत फिल्म निर्माता- निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार, 20 अप्रैल को निधन हो गया और उनके अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया। बच्चन परिवार से लेकर, आमिर खान, शाहरुख खान सभी सेलेब्स को चोपड़ा निवास पर देखा गया।
एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां आमिर खान शोक मनाते उदय चोपड़ा को गले लगाकर ढ़ांढ़स बंधाते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर लोग आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा के लिए दुख प्रकट कर रहे हैं.. वहीं कुछ नेटिजन्स पामेला चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा को देखकर आश्चर्यचकित हैं और ट्रोल कर रहे हैं।
आदित्य चोपड़ा के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, जहां आप उदय को उनके बढ़े वजन के साथ पहचान नहीं पाएंगे। कुछ ट्रोलर्स ने उदय चोपड़ा को बॉडी शेम करने की कोशिश की और उनके बदले हुए लुक का मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, "उदय का वजन काफी बढ़ गया है...वी शेप्ड 6 पैक बॉडी गायब लग रही है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "उदय चोपड़ा जानवर राइनो जैसा दिख रहा है।"
हालांकि, नेटिज़न्स के एक अन्य वर्ग ने उदय का बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, 'दोस्तों उदय की मां गुजरी हैं तो प्लीज हम संतवाना नहीं दे सकते तो कम से कम उसका मजाक मत उड़ाओ।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "इन्सानियत देखो। मां की दुखद मौत हुई है, और यहां कमेंट मैं लोग उनके फिजिकल अपीयरेंस पर निंदा कर रहे हैं।"
बता दें, आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की सास थीं। सूत्रों के अनुसार, पामेला को उम्र संबंधी बीमारी की वजह से पिछले कुछ समय से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











