उदयपुर मर्डर वीडियो देख बुरी तरह घबराईं कंगना रनौत,फोटो शेयर कर बोलीं- सिर तन से अलग, सुन्न हो गई हूं।
राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों ने मिलकर एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मृतक कन्हैयालाल के 8 साल के बेटे ने नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। इस हत्याकांड की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है। ऐसे में तमाम बॅालीवुड सेलेब्स ने इसे लेकर अपना गुस्सा और दुख जाहिर किया है।

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा की है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक तस्वीर शेयर की है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन के कारण इस शख्स का सिर कलम कर दिया है। जिहादियों ने सिर काटने का वीडियो भी शेयर किया है।
Recommended Video

कंगना रनौत का डर
कंगना ने लिखा है कि खूनी जबरदस्ती कन्हैयालाल की दुकान में घुसे और तेजी से चिल्लाने लगे सर तन से जुदा।वो भी भगवान के नाम पर ऐसी बर्बरता की गई। इस तरह के वीडियो को देखने और दिखाने की मुझमें हिम्मत नहीं है। मैं सुन्न हो गई हूं।

स्वरा भास्कर बोलीं निंदनीय
इस मामले को लेकर स्वरा भास्कर ने लिखा है कि यह बहुत निंदनीय है। कानून के अनुसार तुरंत ऐसे राक्षसों को सजा मिलनी चाहिए। ये बेहद जघन्य अपराध है। अगर आप अपने भगवान के नाम पर किसी को मारते हैं तो इसकी शुरुआत खुद से करनी चहिए। ये बीमार राक्षस हैं।

रिचा चड्ढा ने सलाह दी
बॅालीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने सलाह दी है कि इस घटना का वीडियो शेयर नहीं करना चाहिए। साथ ही इस घटना पर बिना किसी सफाई के तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। दिग्गज अभिनेता ्अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं स्तब्ध हूं।हैरान हूं। गुस्सा भी हू


Click it and Unblock the Notifications