..................... 'Udaipur Files was wrong..' Why did Vivek Agnihotri of The Kashmir Files give a big statement? - Hindi Filmibeat

'उदयपुर फाइल्स गलत थी..' द कश्मीर फाइल्स वाले विवेक अग्निहोत्री ने क्यों दे डाला बड़ा बयान?

Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri on Udaipur Files- उदयपुर फाइल्स तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई और कब उतर गई पता भी नहीं चला। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद काफी बवाल मचा था और इसके प्रोड्यूसर ने हिंदुओं को काफी बुरा भला कहा था।

दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि कम से कम राजस्थान में तो इसको लोग देखेंगे ही। अब इस फिल्म को लेकर द कश्मीर फाइल्स निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कुछ ऐसा कहा है जो कि शायद उदयपुर फाइल्स के निर्देशक को अच्छा नहीं लगने वाला है। विवेक अग्निहोत्रा का कहना है कि फिल्म बनाना गलत था।

फिल्म ना चलने के पीछे उनका कहना था कि, इस नाम से लोगों को लगा होगा कि ये द कश्मीर फाइल्स की तरह कुछ होगा। विवेक इस दौरान आरजे रौनक से बात कर रह थे।

क्या बोले विवेक अग्निहोत्री?

उदयपुर फाइल्स को गलत बताते हुए विवेक ने कहा, ''देखो जो उदयपुर फाइल्स उन्होने बनाई उससे मुझे कोई आपत्ति नहीं लेकिन उन्होने एक्चुअली गलत काम किया। होता क्या है कि, एक फिल्म का अनरिटेन लॉ है, एक फिल्म की जो ब्रांडिंग है। अगर मैं गॉडफादर को कल को बता दूं कि माय गॉडफादर नाम की कोई फिल्म बना दूं तो? उन नामों को नहीं रखा जाता। उन्होने गलत भी किया, फाइल्स उन्हे नहीं रखना चाहिए था। लोग सोचते हैं जैसे मैने बनाई थी कश्मीर फाइल्स। मैने उनसे बात भी नहीं की कि ना बनाओ, मैं किसी के पर्सनल में नहीं जाता।''

द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक ने इस फिल्म को देखा और कई बीजीपे शासित राज्यों में इसको टैक्स फ्री भी कर दिया गया था। फिलहाल आप देखिए विवेक अग्निहोत्री का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: vivek agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X