'बम से उड़ाऊंगा, जिंदा दफना दूंगा!' Udaipur Files के प्रोड्यूसर को खुलेआम जान से मारने की धमकी

Udaipur Files

Udaipur Files Producer Amit Jani Death Threats: विजय राज की फिल्म उदयपुर फाइल्स कई विवादों के बीच शुक्रवार (8 अगस्त 2025) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन फिल्म के निर्माता अमित जानी के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रिलीज के एक दिन बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर दावा किया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

अमित जानी ने पोस्ट में लिखा- '+971566707310 नंबर से बार-बार फोन आ रहा है। कॉल करने वाला खुद को बिहार का रहने वाला और नाम 'तबरेज' बता रहा है। वह मुझे बम से उड़ाने, गोली मारने और गालियां देने की धमकी दे रहा है। इस पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होनी चाहिए।'

बाद में उन्होंने नोएडा पुलिस को एक लिखित शिकायत भी भेजी। इसमें उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को दोपहर 1:03 और 1:06 बजे, इसी नंबर से उन्हें धमकी भरे कॉल आए। कॉलर ने कहा कि फिल्म में पैगंबर मोहम्मद साहब का गलत तरीके से दिखाय है और उनका अपमान किया गया है, इसलिए वह उन्हें और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाकर मार देगा।

शिकायत के मुताबिक, धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि वह उन्हें जिंदा दफना देगा। उसने अमित जानी की Y-श्रेणी की सुरक्षा का भी जिक्र करते हुए चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो यह बात गृह मंत्रालय को बताकर दिखाए।

फिल्म पर पहले से ही थे कई विवाद

उदयपुर फाइल्स की कहानी 2022 में हुए दर्जी कन्हैया लाल साहू के हत्या कांड पर आधारित है। इस फिल्म की रिलीज रोकने के लिए याचिकाएं भी दाखिल हुई थीं, लेकिन केंद्र सरकार ने 6 अगस्त को फिल्म को मंजूरी दे दी, जिसके बाद 8 अगस्त को यह रिलीज हुई।

More from Filmibeat

Read more about: vijay raaz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X