तलाक तलाक तलाक...दुबई की राजकुमारी ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर पति से तोड़ा नाता, लिखा- आपको किसी और ने...

UAE Princess Shaikha Mahra Divorce

UAE Princess Shaikha Mahra Divorce:संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्‍मद बिन राशिद अल मख्‍तूम उर्फ शेखा महरा ने बहुत ही हैरानी वाले अंदाज में अपने पति को तलाक देने की घोषणा कर दी है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब रॉयल फैमिली के किसी सदस्य ने इस तरीके से तलाक का ऐलान किया हो।

शेखा महरा द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा गया कि डियर हसबैंड आप किसी गैर के साथ में बिजी है और इसीलिए मैं आपको तलाक दे रही हूं। अब राजकुमारी की इस पोस्ट के बाद पूरे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। कुछ लोगों का तो कहना था कि शेखा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ है। हालांकि खुद राजकुमारी ने इसकी पुष्टि की है।

राजकुमारी शेखा महरा की तरफ से पोस्ट किया गया और लिखा गया कि "डियर हसबैंड आप किसी और के साथ में है और इसीलिए मैं आपको तलाक देने की घोषणा करती हूं। मैं आपको तलाक दे रही हूं, मैं आपको तलाक दे रही हूं और मैं आपको तलाक दे रही हूं। अपना ध्यान रखना... आपकी एक्स वाइफ।"

शेखा महरा के तलाक के इस पोस्ट के बाद में लगातार उनको लेकर कई सारी बातें की जा रही है। उनकेपति और उन्होंने एक दूसरे को सोशल मीडिया से भी अनफॉलो कर दिया है। साथ की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। कुछ लोग तो बहुत ही हैरानी के साथ इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फैसले के पीछे का कारण पता नहीं चला है।

शेखा महरा दुबई के शासक शेख मोहम्‍मद बिन राशिद अल मख्‍तूम की बेटी हैं। वह UAE के प्रधानमंत्री भी हैं। शेखा महरा एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती है और 2 महीने पहले ही वह पहले बच्चे की मां बनी है। पिछले साल मई महीने में ही उनकी शादी हुई थी।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X