आसानी से किशोर संग देखिये 'एक थी डायन' को...

हेडलाइन पढकर तुरंत आपके दिमाग में आया होगा कि यह किशोर कौन है? तो परेशान मत होइये.. यह किशोर है आज का टीनएज जो कि इमरान हाशमी की फिल्म को चाहकर भी देख नहीं पाता है। कारण है उनकी फिल्मों क एडल्ट होना। लेकिन इस बार नहीं... इस बार उनकी बहु प्रतिक्षित फिल्म एक थी डायन को हर दर्शक वर्ग आसानी से बैठकर देख सकता है क्योंकि एक थी डायन को सेंसर बोर्ड ने यू ए सर्टिफिकेट दिया है।

इमरान ने इस बात के लिए सेंसर बोर्ड की तारीफ की है और उनका धन्यवाद किया है। इमरान ने कहा कि यह फिल्म वाकई ने हर दर्शक वर्ग को देखनी चाहिए क्योंकि इस में एक बच्चे की किशोर से युवा बनने की खूबसूरत कहानी है।

वैसे यह बात पिछले दिनों फिल्म के को प्रोड्यूसर विशाल भारद्वाज ने भी कही थीं। वो भी फिल्म के यू ए सर्टिफिकेट से काफी खुश हैं। उन्होंने भी इमरान की तरह भरोसा जताया है कि फिल्म लोगों को जरूर पसंद आयेगी।

गौरतलब है कि एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी एक जादूगर बने हैं। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं।

एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी एक जादूगर बने हैं। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X