#2Years: शाहरूख खान का फैन ही समझ पाएगा, अजय - अक्षय - सलमान वाले नहीं
शाहरूख खान की फैन को रिलीज़ हुए 2 साल हो चुके हैं और ट्विटर पर फैन्स इस बात का जश्न मना रहे हैं। हर तरह के फैन को ये फिल्म पसंद आई लेकिन फैन को लेकर लोगों का रिसपॉन्स हमेशा मिला जुला रहा।
भले ही कोई कितना कह ले लेकिन ये फिल्म एक शाहरूख फैन की नहीं, हर फैन की कहानी थी जो अपने सुपरस्टार के पीछे इतना ही पागल रहता है।

हालांकि फैन को केवल शाहरूख खान फैन्स ने ही देखा लेकिन यकीन मानिए ये हर फैन के लिए एक बेहतरीन फिल्म थी। क्योंकि कुछ भी हो अपने सुपरस्टार के लिए हर कोई दीवाना होता है। और उससे मिलने के सपने देखता है।
हक होने में और हक जताने में बहुत पतली सी लकीर होती है। लकीर पार की, कि अब प्यार से ज़बर्दस्ती तक पहुंच जाते हैं। बस फैन भी इसी लकीर के इस पार और उस पार होने की कहानी थी।
कहानी सिंपल थी- एक सुपरस्टार - आर्यन खन्ना बिल्कुल शाहरूख खान जैसा - लोगों को दीवाना बना देने वाला , जिसकी एक मुस्कुराहट पर लोग बस बिछ जाएं, जिसकी एक झलक के लिए फैन्स घंटों बस पलकें बिछाए इंतज़ार कर लें।
इसी सुपरस्टार के करोड़ों फैन में एक वो भी है जो गलती से, या उसकी किस्मत से थोड़ा बहुत उस सुपरस्टार जैसा दिखता है। गौरव चानना - आर्यन खन्ना का सबसे बड़ा फैन। फैन होना उसका हक है। हर सुपरस्टार के फैन के पास ये हक होता है।
लेकिन कहानी वहां से ट्विस्ट लेती है जब गौरव अपने हक को जताने की कोशिश करने में अपनी लक्ष्मण रेखा यानि कि लिमिट क्रॉस कर लेता है। जब एक फैन अपना हक ज़बर्दस्ती जताए तो सुपरस्टार क्या करता है और क्या कर सकता है, यही फैन का प्लॉट था जिसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था।
ये हैं फैन के 10 बेस्ट डायलॉग्स लेकिन हर फैन पर चाहे वो सलमान के भाइजान फैन्स हों या अजय देवगन के ADIANS, अक्षय कुमार के AKKIAN हो या फिर शाहरूख के SRKIAN...हर फैन कहीं ना कहीं दूसरे को ज़रूर कहता है कि रहन दे पगले...तू नहीं समझेगा ;)
देखिए फैन के बेस्ट डायलॉग्स -


Click it and Unblock the Notifications














