ओमी को कोई नहीं जानता था
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म '3 इडियट्स' में जहां अभिनेता आमिर खान, शरमन जोशी और माधवन की तिकड़ी धमाल मचाए है, वहीं फिल्म के एक किरदार 'चतुर रामलिंगम' का जादू भी लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म में चतुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने जिस उम्दा अंदाज में दक्षिण भारतीय लहजे का इस्तेमाल किया है उसे देख दर्शक खासे प्रभावित नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म की लोकप्रियता से काफी खुश है।
ओमी ने कहा, "दो हफ्ते पहले तक कोई मुझे पहचानता नहीं था लेकिन आज लोग मुझे फोन कर रहे हैं और मेरे अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि मुझे फोन रिसीव करने का समय नहीं है।" उन्होंने आमिर के अभिनय की प्रशंसा की। ओमी यहां पर अमेरिका से आए हैं। उन्होंने लास एंजेलिस से पढ़ाई की है। उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम अमेरिकी टेलीविजन कार्यक्रम 'ईमेल सर्वीलेंस', 'द ऑफिस' और 'फन-रन' के जरिए रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











