धमकियों के बीच सलमान खान के फार्म हाउस से गिरफ्तार हुए दो संदिग्ध, फर्जी आधार कार्ड बरामद!

सलमान खान के फैंस के लिए इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच दो संदिग्धों को सुपरस्टार के फार्म हाउस से पकड़ा गया है। जी हां, इन दोनों व्यक्तियों के पास से जो आधार कार्ड मिले हैं वो पूरी तरह से फर्जी हैं।
जैसे ही ये खबर सामने आई लोग परेशान हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि किसी तरह की कोई हानि किसी को नहीं हुई है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर की मानें तो इन दोनों ने पुलिस को बताया है कि वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका नाम महेश कुमार रामनिवास और विनोद कुमार राधेश्याम है।
इन दोनों ने फार्म हाउस में घुसने की कोशिश करते पकड़े जाने पर खुद को सलमान खान का फैन बताया है। हालांकि फार्महाउस के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उनके फोन पर एक ही फोटो वाले दो आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी मिलीं हैं। गौरतलब है कि पहले दोनों ने अपने गलत नाम बताए थे जोकि उनके आधार कार्ड से मैच नहीं हो रहे थे।
इन धाराओँ में दर्ज हुआ केस
रिपोर्ट्स हैं कि उनपर इंडियन पैनल कोर्ट की धारा 420 (धोखाधड़ी), 448 (घर में अतिक्रमण), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज़ को असली के रूप में उपयोग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके बाद देखा जाएगा कि सलमान खान उनपर क्या बयान देते हैं।
इस वक्त सलमान खान की सिक्योरिटी काफी टाइट चल रही है और किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। सलमान खान को पिछले कई महीनों ने जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं इसलिए उनको लेकर किसी तरह कि कोई ढील नहीं दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications