Back2Back: आ रहे हैं दो टाईगर सीक्वल...होगा शानदार धमाका!
टाईगर श्रॉफ आने वाले कुछ दिनों में कमाल करने वाले हैं। उनकी कई फिल्में लाइन से लगी हैं और ये फिल्में उनके स्टारडम को काफी बदल देंगी। जानिए टाईगर की आने वाली फिल्मों के बारे में दिलचस्प बातें।
टाईगर श्रॉफ का करियर बहुत ही शानदार ढंग से चल रहा था। लेकिन फिर उनके करियर में आई एक बाधा। एक सुपरफ्लॉप - अ फ्लाइंग जट के नाम पर। लेकिन इस चोट से टाईगर वापस खड़े भी हो गए हैं।
अब वो एक के बाद एक लगातार धमाके करने को तैयार हैं। पहले उनकी फिल्म मुन्ना माईकल आएगी जिसकी स्टारकास्ट काफी दिलचस्प है। इसके बाद वो बैक 2 बैक दो सीक्वल आएंगे जो सुपरहिट से ब्लॉकबस्टर भी हो सकते हैं।

टाईगर श्रॉफ मुन्ना माईकल के बाद स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बागी के सीक्वल में नज़र आएंगे। ये दोनों ही सीक्वल सुपरहिट फिल्मों के हैं और इसलिए उम्मीद की जा रही है कि टाईगर इन सीक्वल पर अपनी ब्लॉकबस्टर छाप ज़रूर छोड़ेंगे।
[#AlsoRead: "मेरी फिल्म भी अच्छी है पर मैं कोई अक्षय कुमार थोड़ी हूं!"]
हालांकि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की और बागी 2 की हीरोइन अभी तक नहीं फाइनल की गई है और ऐसा लग रहा है कि इस साल के अंत तक फिल्म बमुश्किल ही पूरी होगी। हालांकि टाईगर बैक 2 बैक दो सीक्वल देंगे ये तय है।
जानिए 2017 में यंग स्टार्स का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications











