..................... Two student ran away from the delhi to meet tiger shroff - Hindi Filmibeat

टाइगर श्रॉफ से मिलने घर से भागे दो छात्र, आगरा कैंट में पुलिस ने बचाई जान

हिंदी सिनेमा के स्टार्स हमारे देश में किसी भगवान से कम नहीं है और उनके फैंस तो उनके लिए इतने पागल हैं कि कुछ भी कर जाते है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसको जानकर आप चौंक जाएंगें क्योंकि दो छात्र दिल्ली के घर से सिर्फ इसलिए भाग गए क्योंकि उनको अपने पसंदीदा एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ से मिलना था। बता दें कि दोनो छात्र दिल्ली के एक शेल्टर होम में रहते थे और अचानक दोनो ने मुंबई की ट्रेन पकड़ ली।

आगरा कैंट के पास दोनो को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ करने पर पता चला कि दोनो घर से भागे है मुंबई टाइगर श्रॉफ से मिलने के लिए जा रहें है।

tiger shroff, टाइगर श्रॉफ

बात करने पर पता चला कि दोनो के पैसे भी नहीं है और वो काफी ज्यादा भूखे भी थे..हालांकि दोनो के घरवालों को दिल्ली शेल्टर होम इनकी खबर दे दी गई है।

इन दोनो के पास स्कूल बैग था और पास में यात्रियों को बच्चों पर शक हुआ और उन लोगों ने एक जिम्मेदार नागरिक होने के तौर पर पुलिस को इसकी खबर कर दी थी।

बच्चों ने ये भी कहा कि वो भले ही भूखे है और उनके पास पैसे नहीं है लेकिन वो टाइगर से मिलकर उनका ऑटोग्राफ लेकर वापस घर चले जाएंगें।

बता दें कि ये पहली बार नहीं हुआ है जब इस तरह की दीवानगी किसी स्टार को लेकर सामने आई है..इसके पहले भी सलमान खान के फैंस ने कुछ ऐसा करने की कोशिश की थी कि वो काफी चौकाने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X