Two Much Episode 1 OTT Platform: आमिर-सलमान ने काजोल के सामने की ये अजीब हरकत, ऐसे देखें पहला एपिसोड

Two Much With Kajol And Twinkle Episode 1 Streaming Platform: बॉलीवुड में अपने बेबाकी के मशहूर काजोल और ट्विंकल खन्ना जब एक साथ आ जाएं तो सोचिए कितना बवाल होगा? जी हां, ये दोनों सेलेब्रिटी अपने साथ लेकर आ रही हैं एक बवाल शो और इसके पहले ही एपिसोड में तो बवाल होना तया है।
काजोल और ट्विंकल खन्ना पहली बार बतौर होस्ट नजर आ रही हैं। उनक नया-नवेला शो Two Much With Kajol and Twinkle पहले से ही काफी चर्चा में है और इसका पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है, जिसे आप आसानी से OTT प्लैटफॉर्म में जाकर स्ट्रीम कर सकते हैं।
Where To Stream Two Much With Kajol And Twinkle Episode 1 Online?
जिन लोगों को बॉलीवुड की गपशप का बेसब्री से इंतजार रहता है, उनके लिए ये शो किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। क्योंकि ये शो कई तरह की गॉसिप को जन्म दे सकता है। इस शो के पहले एपिसोड में ही 'अंदाज अपना-अपना' की जोड़ी सलमान खान और आमिर खान दिखाई दिए और उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। अब सवाल आता है कि इस शो को आप कहां देख सकते हैं। तो आपको बता दें कि आप इस शो का पहला एपिसोड अमेजन प्राइम में देख सकते हैं। इस शो का प्रीमियर 25 सितंबर को रात 12 बजे हुआ था और अब ये स्ट्रीमिंग के लिए OTT प्लैटफॉर्म पर मौजूद है।
अब बात करते हैं कि आप इस शो के नए एपिसोड कब देख सकते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Two Much With Kajol and Twinkle के एपिसोड आप हर गुरुवार देख सकते हैं। इस शो में कई नामी-गिरामी चेहरे आपको दिखने वाले हैं।
जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था, अब वो स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है। काजोल और ट्विंकल के शो के पहले एपिसोड का प्रीमियर हो चुका है और आइए जानते हैं कि कैसे आप इसके पहले एपिसोड को ऑनलाइन देख सकते हैं।
Step 1- सबसे पहले आप अपने फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या टैबलेट में अमेजन प्राइम वीडियो ऐप को खोलें।
Step 2- अब ऐप में अगर आपका अकाउंट है तो इसमें साइन इन करें, लेकिन अगर आपका अकाउंट इस OTT प्लैटफॉर्म में नहीं है तो आप साइन अप करें और अकाउंट क्रिएट करें।
Step 3- अब सर्च बार में जाकर इस शो Two Much With Kajol And Twinkle टाइप करके सर्च करें।
Step 4- अब इस शो के एपिसोड सेक्शन में जाकर पहले एपिसोड में क्लिक करें और प्ले बटन दबाएं।
Step 5- अब बस पॉपकोर्न लेकर तैयार हो जाइए, क्योंकि आपको मिलने वाला है इस शो से ढेर सारी गॉसिप और ड्रामा।
इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद लुत्फ उठाइए इस मजेदार शो का वो भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











