"सीक्वल एकदम FINAL हो चुका है...लेकिन डेट अब आप BHAI से पूछिए"
बॉलीवुड की सीक्वल की लिस्ट में दो और नाम एकदम पक्के हो चुके हैं। पहला है, कुणाल खेमू - सैफ अली खान की गो गोआ गॉन सीक्वल और दूसरी है एक विलेन सीक्वल।
गो गोआ गॉन के बारे में बात करते हुए, कुणाल खेमू ने कहा कि सब कुछ सेट हो चुका है लेकिन फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी इसका पता मुझे नहीं है, वो आप भाई से पूछिएगा।

गौरतलब है कि गो गोआ गॉन को प्रोड्यूस किया था सैफ अली खान की इल्यूमिनाटी फिल्म्स ने और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के प्लॉट के कारण, इसने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक ठाक कमाई की थी।
वहीें दूसरी तरफ गपशप गली में खबर है कि मोहित सूरी के हाथ में एकदम बाउंड स्क्रिप्ट है एक विलेन सीक्वल की। फिल्म के लिए वो बिल्कुल नई स्टारकास्ट चाहते हैं। और इसके लिए उन्होंने आदित्य रॉय कपूर से बात शुरू कर दी है।
आदित्य की आखिरी फिल्म ओके जानू भी फ्लॉप थी और वो तब से अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं। उम्मीद है कि ये सीक्वल उनके करियर को नई दिशा दे डाले।
वैसे फिल्हाल बॉलीवुड में एक के बाद एक सीक्वल की बारिश होने जा रही है -


Click it and Unblock the Notifications












