प्राइवेट टाइम में स्टॉक करने से भड़की आलिया भट्ट, पुलिस को दी जानकारी!

Recommended Video
आलिया भट्ट देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस हमेशा पैपराजी के लिए पोज देती हैं। लेकिन कभी-कभी चीजें हद से बाहर हो जाती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, आलिया भट्ट ने हाल ही में मुंबई पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई है कि घर में रहते हुए उनके प्राइवेट टाइम या यूं कहें कि उनकी प्राइवेसी को 2 लोगों ने भंग किया है।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नामी वेबसाइट को टैग करते हुए उनकी घर की पर्सनल फोटोज को शेयर करने के लिए खूब लताड़ा है। उन्होंने वेबसाइट को टैग करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है कि जब वह दोपहर में अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी, तो उन्होंने पास की एक बिल्डिंग से दो लोगों को अपने कैमरे का इस्तेमाल करते हुए उसकी जासूसी करते देखा।
पोस्ट में, एक्ट्रेस ने अपनी गोपनीयता पर हमला करने और अपने घर के अंदर फोटो बिना उनकी परनिशन के खींचने के लिए समाचार साइट को फटकार लगाई और इस मामले की मुंबई पुलिस को सूचना दी। पोस्ट में आलिया भट्ट ने लिखा, "क्या तुम मुझसे मजाक कर रहे हो? मैं अपने घर में नॉर्मल तरीके से दोपहर अपने लिविंग रूम में बैठी थी, जब मुझे लगा कि कोई मुझे देख रहा है। मैंने देखा, मेरे पड़ोसी के घर की छत पर दो लोगों को कैमरे के साथ मुझ पर निगरानी करते देखा! ये कितना ठीक है और क्या इसकी परनिशन है? यह किसी की निजता पर घोर आक्रमण है। एक सीमा रेखा होती है जिसे आप पार नहीं कर सकते हैं लेकिन आज सभी हदें पार कर दी गईं हैं! ऐसा लिखते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग किया है - @mumbaipolice।"
आलिया द्वारा सोशल मीडिया पर घटना साझा करने के बाद सेलेब्स उनके समर्थन में उतर आए हैं। अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर आलिया की इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनग्रैब शेयर किया और लिखा, "बिल्कुल बेशर्म, यह सारी हदें पार कर रहा है। अगर एक महिला अपने घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है, तो भूल जाइए कि वह एक पब्लिक फिगर है या नहीं। दूसरा कोई भी समझदार व्यक्ति जो अपनी जीविका के लिए सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लेता है, उसे ये जानने की जरूरत है कि ये सही आचरण नहीं है और ये मीडिया के ऐसे लोग हैं जिन पर हमने भरोसा किया है। वे यहां काम करने के लिए हैं न कि महिलाओं को असुरक्षित महसूस कराने के लिए या किसी की निजता में दखल देने के लिए। यह किसी का पीछा करने से कम नहीं है।"
अनुष्का शर्मा ने लिखा, "यह पहली बार नहीं है जब वे ऐसा कर रहे हैं। लगभग दो साल पहले हमने इन दोनें को इसी कारण से उनको फटकार लगाई थी! उन्हें लगता होगा कि इससे उन्हें अधिक सम्मान करना होगा। ये बिल्कुल शर्मनाक है! उनसे बार-बार अनुरोध करने और तस्वीरें पोस्ट ना करने की रिक्वेस्ट करने के बावजूद हमारी बेटी की तस्वीरें पोस्ट करने वाले भी यही थे।"
इसके अलावा भी कई सेलेब्स इस मामले में खुलकर बोल रहे हैं और इंस्टा स्टोरी पर आलिया का पूरा समर्थन कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications



