Delhi Metro में अकेले लड़के को इस तरह पीटते रहे दो शख्स, मूकदर्शक बने देखते रहे सभी यात्री!

delhi metro

Boy Beaten In Delhi Metro- दिल्ली मेट्रो से अक्सर वीडियोज वायरल होते हैं जो कि सभ्य समाज के होने पर उंगली उठाने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसका काफी आलोचना की जा रही है।

वीडियो में दो लोग मिलकर एक लड़के को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो दिल्ली में किस जगह का है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। वीडियो में देख सकते हैं कि लोग इस लड़के को पिटते हुए देख रहे हैं लेकिन किसी ने उसकी तरफ मदद का हाथ नहीं बढ़ाया है।

इस वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा है, ''कलेश b/w दिल्ली मेट्रो के अंदर दो लोगों पर जैकेट पहने व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया गया था।'' तो मामला ये था कि इस शख्स पर चोरी का आरोप लगा था और इस वजह से दो लड़के उसको पीट रहे हैं।

हालांकि ये बात कितनी सच है इसको लेकर किसी तरह आधिकारिक पता नहीं चल पाया है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''किसी को परेशान करना कितना आसान है।'' एक ने लिखा, ''डूब के मरजा एक बार तो उठाना था हाथ।''

एक ने लिखा, ''लगता है सरकार ने कैमरा अपने मजे के लिए जगहें हैं।'' एक ने लिखा, ''दिल्ली मेट्रो में औसत दिन।'' एक का कहना है, ''दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। अगला स्टेशन आनंद विहार, गेट बाईं ओर खुलेंगे।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में इस तरह की तमाम हरकतें होती रहती हैं। कभी दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है।

इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। जी हां, गलत हरकतों की वजह से आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X