First LOOK: गोविंदा का डबल 'रंगीला' रोल, पहली झलक ही धमाकेदार, जबरदस्त
पहलाज निहलानी की फिल्म रंगीला राजा से गोविंदा एक बार फिर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में गोविंदा डबल रोल निभाने वाले हैं। रंगीला राजा से गोविंदा की दोनों लुक आउट कर दी गई है और कोई शक नहीं कि यह शानदार अंदाज है। एक लुक जहां विजय माल्या से मिलता जुलता बनाया गया है, वहीं दूसरे लुक को बाबा रामदेव जैसा रखा गया है। यह एक फैमिली इंटरटेनर फिल्म है।
'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' की ताबड़तोड़ कमाई.. सलमान को तगड़ा टार्गेट!
इस फिल्म में गोविंदा के किरदार पर बोलते हुए पहलाज निहलानी ने कहा कि गोविंदा को दर्शकों ने कई फिल्मों में बेहतरीन काम करते देखा होगा और कॉमेडी करते देखा होगा। लेकिन इस फिल्म आपको जो कॉमेडियन गोविंदा नजर आने वाला है वैसा गोविंदा आपने इससे पहले कभी भी नहीं देखा होगा। वहीं, गोविंदा की पिछली कुछ फिल्में दर्शकों के बीच कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। लिहाजा, इस फिल्म से उम्मीदें बन सकती हैं।

बात करें गोविंदा की तो वो अपने करियर में आठ बार पहले भी डबल रोल निभा चुके हैं जिनमें बड़े मियां छोटे मियां, अ जेंटलमैन, आंखे, वाह तेरा क्या कहना प्रमुख हैं। अब ऐसे में 'रंगीला राजा' में क्या अलग होगा.. यह देखना दिलचस्प होगा।
फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और जल्दी ही रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी। बहरहाल, रंगीला राजा से पहले 11 मई को गोविंदा की अगली फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम है फ्राइडे। गोविंदा के साथ फिल्म में वरूण शर्मा दिखेंगे। फिल्म को डायरेक्ट किया है अभिषेक डोगरा ने।
उम्मीद करते हैं कि इन फिल्मों के साथ गोविंदा अपनी शानदार वापसी करें और एक बार फिर दर्शकों के दिल में जगह बना पाएं। पिछले कुछ समय से उन्होंने कई सितारों पर निशाना साधा है.. यहां पढ़ें गोविंदा के बयान-


Click it and Unblock the Notifications












