2019 ही नहीं, बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म की तैयारी- मचेगा तहलका
बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म- जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज बैनर तले ऋतिक रोशन- टाईगर श्राफ की फिल्म के लिए दो टॉप इंटरनेश्नल एक्शन कोरियोग्राफर्स को फाइनल किया गया है। एंडी आर आर्म्सस्ट्रॉन्ग और मिस्टर ओह फिल्म के एक्शन सीन्स डिजाइन करेंगे। इनमें से एक हॉलीवुड तो एक दक्षिण कोरिया से हैं, जो मार्शल आर्ट एक्शन में माहिर हैं।
खान सुपरस्टार्स को पीछे कर- संजू बन गई नंबर 1, रिकॉर्डतोड़ कमाई
बता दें कि एक्शन कोरियोग्राफर एंडी ने सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म्स - द एमेजिंग स्पाइडर मैन, द एमेजिंग स्पाइडर मैन 2, प्लेनेट ऑफ एप्पस और चार्लीज एंजेल्स जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। जबकि मिस्टर ओह के शानदार काम को हम फिल्म 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' में देख चुके हैं।

ऋतिक- टाईगर की यह फिल्म इसी साल सितंबर से फ्लोर पर चली जाएगी। जबकि 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली है। यशराज कैंप एक्शन के मामले में इस फिल्म का स्तर काफी ऊंचा रखना चाहता है। फिल्म का बजट की भारी भरकम रखा गया है। जाहिर है एक्शन फिल्मों के फैंस को इस फिल्म में काफी कुछ मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications