दो-दो हार्ट अटैक, शराब की लत लग गई.. इस प्रोजेक्ट के कारण डिप्रेशन में चले गए थे अनुराग कश्यप

Anurag Kashyap Heart Attack- अनुराग कश्यप, जिनको कई धमाकेदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद छा जाने वाले इस निर्देशक को लेकर कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं जो कि उनके फैंस के लिए भी काफी चौकाने वाले साबित होंगे।
इस दौरान निर्देशक ने खुद खुलासा किया है कि उनका एक प्रोजेक्ट था 'मैक्सिमम सिटी', जिसके बंद हने के बाद वो बीमार पड़ गए थे। उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई थी कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इस दौरान वो लगातार बुरी आदतों में भी घिरते चले जा रहे थे।
शराब भी पीना शुरु कर दिया था। अनुराग कश्यप ने इसका खुलासा करते हुए कहा, ''ये मेरे लिए काफी बड़ा काम था और इस तरह का प्रोजेक्ट पहले नहीं किया था। हालांकि नेटफ्लिक्स ने इस काम से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे जिसके कारण इसे बंद करना पड़ा।"
अनुराग ने आगे कहा कि, ''मैं डिप्रेशन में चला गया था और काफी ज्यादा शराब पीना शुरु कर दिया था। इस दौरान वो दो मार मरते हुए भी बचे जब उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा।'' अनुराग कश्यप धीरे धीरे इसके बाहर निकले और इस वक्त वो एक शानदार जिंदगी गुजार रहे हैं।
वर्क फ्रंट पर अनुराग कश्यप अपनी आने वाली फिल्म कैनेडी को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है जिसमें सनी लियोन और राहुल भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में भी प्रदर्शित किया गया था जहां इस फिल्म को तारीफ मिली थी।
अनुराग कश्यप काफी जीवंत फिल्में बनाते हैं और कहा जाता है कि उनकी फिल्मों में रियालिटी नजर आती है और लगातार वो मेहनत कर रहे हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर की दोनों फिल्मों में उन्होने किरदारों को ऐसे पेश किया है कि आपको लगेगा कि ये सभी रियल किरदार हैँ। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार इस फिल्म के बाद स्टार बन गए थे।


Click it and Unblock the Notifications