‘दो घातक लड़कियां... और ‘ऐल्फा’ की धमाकेदार मेकिंग!’ – जारी हुआ BTS वीडियो

Alpha BTS Video: यशराज फिल्म्स ने 'ऐल्फा ' का एक हाई-ऑक्टेन बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो जारी किया है, जो दर्शकों को वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म के निर्माण और उसमें किए गए जबरदस्त एक्शन की एक खास झलक देता है।

Alpha

इस मेकिंग वीडियो में आलिया भट्ट और शर्वरी फिल्म के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस खुद करते हुए नजर आ रही हैं, जो यह साबित करता है कि अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए दोनों अभिनेत्रियों ने कितनी मेहनत और समर्पण दिखाया है।

Also Read
दीपक तिजोरी की नाबालिग बेटी को सड़क से उठा ले गए थे लोग, फिर होटल में... सालों बाद छलका अभिनेता का दर्द
दीपक तिजोरी की नाबालिग बेटी को सड़क से उठा ले गए थे लोग, फिर होटल में... सालों बाद छलका अभिनेता का दर्द

फिल्म के निर्देशक शिव रवैल ने खुलासा किया कि इन कठिन एक्शन दृश्यों को अंजाम देने के लिए दोनों अभिनेत्रियों ने लंबी और गहन ट्रेनिंग ली थी। आलिया की प्रतिबद्धता के बारे में बात करते हुए शिव ने कहा, "आलिया ने सिर्फ इस सीक्वेंस के लिए ही काफी ट्रेनिंग की है। उम्मीद है कि दर्शकों को एक बिल्कुल नई आलिया भट्ट देखने को मिलेगी। जब आप फिल्म देखेंगे और इसके एक्शन सीक्वेंस देखेंगे, तो सबसे खास बात यह होगी कि उन्होंने यह सब खुद किया है। इतनी तेज रफ्तार और चुनौतीपूर्ण एक्शन में भी वे खुद हथियारों के साथ परफॉर्म करती नजर आएंगी।"

यह मेकिंग वीडियो फिल्म के एक्शन की भव्यता और जटिलता को भी सामने लाता है। एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैक्रे ने कहा, "वायर पर रोटेशन, धमाकेदार विस्फोट, गनफाइट्स, नाइफ फाइट्स - यह दर्शकों के लिए एक शानदार रोमांचक सफर होने वाला है।"

हाई-इंटेंसिटी कॉम्बैट सीक्वेंस से लेकर बड़े पैमाने पर किए गए स्टंट्स तक, आलिया और शर्वरी ने खुद को पूरी तरह एक्शन में झोंक दिया और हर दृश्य को शानदार सटीकता और समर्पण के साथ निभाया। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और 'द रेलवे मेन' फेम निर्देशक शिव रवैल द्वारा निर्देशित 'ऐल्फा' 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: alpha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X