Saiyaara देखकर निकले दो लड़के थिएटर में ही भिड़े, एक ही गर्लफ्रेंड के चक्कर में जमकर हुआ बवाल!

Saiyaara- सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म को लेकर जो क्रेज देखने को मिल रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। आए दिन किसी ना किसी तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं।
इस वक्त भी एक खबर सीधे मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आ रही है। सैयारा फिल्म देखकर निकले दो लड़के थिएटर में ही एक दूसरी से भिड़ गए और इसका कारण सिर्फ इतना था कि दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं।
एक लड़की के चक्कर में सैयारा देखने के बाद हुए इस झगड़े को लेकर बवाल मचा हुआ है और पुलिस इस मामले में शामिल हो गई है। थिएटर्स मालिक ने मौके पर पुलिस भी बुला ली थी।
क्या था पूरा मामला
पता चला है कि ये मामला डीबी मॉल का है और दोनों लड़के सैयारा देखकर निकले थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों में बहस हुई और हाथापाई शुरु हो गई। कहा जा रहा है कि एक ही लड़की के चक्कर में दोनों की भिड़ंत हुई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनो अपनी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ निकले थे और किसी कारणवश उनका झगड़ा हो गया। दोनो के इस झगड़े का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया है।
लोगों इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर ही बात कर रहे हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और काफी पसंद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications