एक ही राजा पर बनेगी दो बायोपिक..दो शानदार डायरेक्टर में भिड़न्त
जामनगर के महाराजा पर दो बायोपिक बनाई जाएगी।हाल में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि भूमि के बाद उमंग कुमार महाराजा ऑफ जामनगर पर काम शुरू करेंगे। जामनगर के महाराज जाम साहिब दिग्विजय सिंहजी रंजीत सिंहजी थे।कहा जा रहा था फिल्म के लिए उमंग कुमार संजय दत्त को लेना चाह रह हैं।
मुंबई मिरर से बातचीत में भी उन्होंने इस बात को कंफर्म किया था कि वो पोलैंड और भारत में फिल्म की शूटिंग करेंगे। फिल्म को स्टोरी भी संजय और विकाश वर्मा ने लिखी है। लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट ये है कि जामनगर के राजा पर ही आशुतोष गोवारिकर भी बायोपिक बनाना चाहते हैं।

जब एक मीडिया हाउस ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वो फिलहाल इसपर कोई बात नहीं करना चाहेंगे। फिल्म दरअसल 1942 में एक पानी के जहाज में पोलिश रिफ्यूजी आए थे। जामनगर के महाराजा ने पोलिश चिल्ड्रन कैंप लगवाया था जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पीड़ित बच्चों को लाया गया था।
Recommended Video

महाराजा की मृत्यु के 50 सालों के बाद पोलैंड के पार्लियामेंट ने उन्हें सम्मानित किया था।


Click it and Unblock the Notifications











