बिग बॉस: फिनाले से पहले ट्विटर पर छाए गौतम गुलाटी

नयी दिल्ली। कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 का आज ग्रैंड फिनाले है। फिनाले के दौरान शो के विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा, लेकिन शो के फिनाले से कुछ घंटों पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर शो के विजेता का ऐलान कर दिया है।

gautam gulati

ट्वीटर पर शो के सबसे चर्चित प्रतियोगी गौतम गुलाटी को विजेता बताया गया है। ट्वीटर पर टॉप फाइनलिस्ट करिश्मा तन्ना, गौतम गुलाटी और प्रीतम की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन फिनाले से एक दिन पहले से ही गौतम गुलाटी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं।

#NextSuperStarGautamGulati हैशटैग के साथ अबतक 70 हजार से ज्यादा ट्वीट्स किए जा चुके हैं। गौतम के फैन्स उन्हें शो का विजेता बता रहे है और उनका कहना है कि यह ट्रेंड बिग बॉस हाउस छोड़ने से पहले गौतम के सम्मान के लिए है।

गौतम के फैंस लगातार ट्विट्स कर रहे हैं कि वे उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी हाथ में लिए देखना चाहते हैं। वे फिनाले से पहले से ही गौतम गुलाटी को विेजता मान चुके हैं। इतनी ही नहीं बिग बॉस पूर्व प्रतिभागी बिंदू दारा सिंह, पुनीत इस्सार, डायंड्रा सोरेस और एजाज़ खान भी लगातार गौतम को जीताने के लिए उनके सपोर्ट में ट्वीट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X