"CHEAP हैं प्रियंका चोपड़ा....नरेंद्र मोदी के सामने तो कपड़े पहन लेतीं!"
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बर्लिन में मिली और इसकी खुशी उन्होंने इंटरनेट पर ज़ाहिर की। लेकिन लोगों ने दो ही मिनट में उनकी धज्जियां उड़ा दीं। क्या ये इतना ज़रूरी था?
अगर देश का प्रधानमंत्री अपने बिज़ी शे़ड्यूल में से आपके लिए समय निकालता है और आपसे मिलता है तो आपने वाकई जीवन में कुछ अद्भुत किया है जो आप इस सम्मान के हकदार हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल टीवी पर जिस तरह भारतीय पहचान बनाई वो काबिले तारीफ है।
और इसलिए हाल ही में बर्लिन में किसी कॉन्फ्रेंस में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब ये पता चला कि प्रियंका भी बर्लिन में हैं तो उन्होंने प्रियंका से मिलने का न्योता भेजा। ज़ाहिर सी बात है कि प्रियंका खुश थीं और उन्होंने ये खुशी इंस्टाग्राम पर बांट दी।

बस यही प्रियंका चोपड़ा की गलती थी। क्योंकि आजकल 2 मिनट की भी खुशी किसी से बर्दाश्त नहीं हो पाती। और ट्विटर पर काम की चीज़ें छोड़कर हर बात पर डिस्कशन हो जाता है।
तो प्रियंका चोपड़ा के चीप कपड़ों और संस्कार पर भी डिस्कशन होने लगा। लोगो ने प्रियंका को क्या सलाह दी ये हम आपको नीचे तस्वीरों में बताते हैं।
लेकिन उसके पहले ये जान लीजिए कि प्रियंका को CHEAP क्यों कहा गया। कारण सिर्फ इतना था कि प्रियंका ने एक घुटनों तक की ड्रेस पहनी थी जो इस देश में संस्कार की परिभाषा बन जाती है। और लोगों ने प्रियंका को ऊल जलूल कहने का मौका नहीं छोड़ा -


Click it and Unblock the Notifications