पूनम के बिना ट्विटर जैसे सोनिया बिना कांग्रेस, पेट्रोल बिना गाड़ी
पूनम पांडे ने पिछले दिनों ही ये ट्वीट किया कि वो ट्विटर छोड़ रही हैं। उन्होने ट्विटर विदाउट पूनम पांडे नाम से एक ट्रेंड भी चलाया। उसके बाद पूनम ने ये भी कहा कि वो अब से कोई फोटो या कोई वीडियो ट्विटर पर नहीं डालेंगी क्योंकि उनेक नाम से कई फेक ट्विटर अकाउंट चल रहे हैं। इसलिए अब से वो बिना अकाउंट वेरीफिकेशन के कोई भी फोटो या वीडियो नहीं अपलोड करेंगी।
पूनम के इस फैसले को जानने के बाद ये ट्रेंड ट्विटर पर ऐसे फैला जैसे कोई ब्रेकिंग न्यूज। हर तरफ सिर्फ पूनम को ट्विटर पर किस तरह रोकें ये जंग चल रही है। उनके फैन्स भी अपनी अपनी तरह से पूनम को ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके बिना ट्विटर बेकार है। उनके फैन्स ने तो यहां तक लिख दिया ट्विटर विदआउट पूनम पांडे बिल्कुल वैसे होगा जैसे सोनिया गांधी के बिना कांग्रेस पार्टी और जैसे पेट्रोल के बिना गाड़ी।
कुछ फैन्स ने तो यहां तक लिख दिया कि उन्होंने सिर्फ पूनम की वजह से ट्विटर अकाउंट बनाया था अगर पूनम नहीं तो वो भी नहीं रेहेंगे। अब अपने फैन्स की इन बातों का क्या जवाब देंगी पूनम पांडे? क्या ट्विटर छोड़ वो अपने फैन्स का दिल तोड़ देंगी या फिर ट्विटर की क्वीन बनकर अभी भी वो राज करेंगी। ये जानने के लिए फॉलो करिये #TwitterWithoutPoonamPandey.


Click it and Unblock the Notifications
