#Funny: लोग एक दूसरे के कंधे पर चढ़कर देख रहे थे रूस्तम - सलमान फैन्स
अक्षय कुमार के फैन्स और सलमान खान फैन्स के बीच ट्विटर पर एक लड़ाई छिड़ी हुई है और इस लड़ाई का कारण है सुलतान और रूस्तम की Occupancy यानि कि किस फिल्म को ज़्यादा देखा गया या फिर किस फिल्म के शो में दर्शक ज़्यादा थे।
हालांकि 2016 में अब तक के बॉक्स ऑफिस का हिसाब हम आपको बहुत ही डीटेल में दे चुके हैं। यकीन ना हो या फिर याद ना हो तो एक बार फिर चेक कर लीजिए।
[#2016KaHisaab: अक्षय नंबर 1, सलमान नंबर 2, शाहरूख नंबर 3]
अब इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार की रूस्तम के लिए रूस्तम की रिकॉर्ड ऑक्यूपेंसी ट्रेंड होना शुरू हुई, सलमान खान की सुलतान भी थोड़ी देर में ट्रेंड होने लगी।

मुद्दा केवल इतना सा था कि सुलतान और रूस्तम में किसकी ऑक्यूपेंसी ज़्यादा थी और दोनों के ही फैन्स ने अपनी अपनी दलीलें रखीं। ट्विटर के ऐसे ही बेस्ट कमेंट्स हम आपके सामने रख रहे हैं।
ट्रेड अनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर 2016 के सबसे ज़्यादा पहले वीक की कमाई वाली फिल्मों के नाम सामने रखे। जहां सुलतान नंबर 1 पर और रूस्तम नंबर 2 पर है।
हालांकि विषय से भटकी हुई बात है पर मोहनजोदड़ो के कलेक्शन पर भी चर्चा हुई। वहीं एक फैन ने ध्यान दिलाया कि सुलतान के पास दो रीजनल छुट्टियां और एक संडे था वहीं रूस्तम के पास एक संडे, दो रीजनल छुट्टियां और एक नेशनल हॉलीडे था।
फैन्स की ये बात बिल्कुल सही थी कि अक्षय कुमार केवल बॉक्स ऑफिस वाली फिल्में ही नहीं देते, वो ऐसी फिल्में देते हैं जिन पर गर्व किया जा सके।
वहीं एक फैन ने ध्यान दिलाया कि अक्षय कुमार कुछ प्रोड्यूसर के लिए वाकई कितने लकी हैं।
एक फैन का कहना था कि रूस्तम में भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि लोग कंधों पर बैठकर फिल्म देख रहे थे। दूसरे फैन का कहना था कि उसके शो में तो लोग गोदी में बैठ कर फिल्म देख रहे थे।
वैसे ये शाहरूख खान का रिएक्शन है। रूस्तम की Occupancy report पर!
एक फैन ने ओसामा बिन लादेन की तस्वीर डालकर लिखा कि ऐसी ऊलज़लूल बातें सुनकर ही मेरा दिमाग खराब हो जाता है और मैं बम फोड़ देता था।
कुछ ने थियेटर का सीधा सीधा गणित सामने रख दिया।
ये था वो ट्रेंड जो अक्षय कुमार फैन्स ने शुरू किया था।
कुछ फैन्स ने ज़्यादा कुछ कहा नहीं बस मैंने प्यार किया कि एक तस्वीर सामने रख दी। ये तस्वीर काफी कुछ कहती है। फिल्म देखने के लिए लोग लाइन में खड़े हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications









