#1Month: अगर टाईगर ज़िंदा रहा तो ठीक 30 दिन बाद...होगा ज़ोरदार धमाका
Recommended Video

माना जा रहा है कि टाईगर ज़िंदा है पोस्टपोन हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में ट्विटर पर फैन्स ये मान कर चल रहे हैं कि 22 दिसंबर को टाईगर का धमाका होगा। और ट्विटर पर टाईगर को एक महीना बचा है, इस बात का जश्न ज़ोर शोर से मन रहा है।
हालांकि जब तक फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, तब तक फैन्स का मन बहलाने के लिए आए दिन फिल्म की टीम कुछ ना कुछ शेयर कर लेती है।

हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म करते ही कैटरीना ने शूटिंग की तस्वीरें शेयर की और वाकई सलमान कैटरीना का रोमांस देखने लायक है।
तस्वीर से साफ है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ किसी रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि टाईगर ज़िंदा है एकदम हार्ड कोर एक्शन फिल्म है।
ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान और कैटरीना, कब, कहां और कैसे अपना रोमांस ज़िंदा रख पाते हैं। वैसे भी सलमान के लिए रोमांटिक दिखना एकदम ही अलग ज़ोन होता है।
हालांकि जब भी उन्होंने रोमांस पर अपना हाथ आज़माया है, हर कोई फेल हो गया है। देखिए सलमान के बेस्ट रोमांटिक गाने -


Click it and Unblock the Notifications

