सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी
सुशांत सिंह राजपूत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस तेज हो गई है। एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। फिल्में ही नहीं म्यूजिक इंडस्ट्री में गुटबाजी और दादागिरी को लेकर भी चौंकाने वाले बयान सामने आ रहे हैं। ऐसे में फिर सोनू निगम ने नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री पर माफियागिरी का आरोप लगाया। इस बार उन्होंने टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार का नाम लेकर खुलेआम आरोप लगाए साथ ही धमकी भी दे डाली।

सोनू निगम इस वीडियो के बाद लगातार ट्विटर ट्रेंड में छाए हुए हैं। फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं और उनके वीडियो को शेयर कर रहे हैं। दर्शकों ने सोनू सूद के विचार से सहमति जताई तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। लेकिन ज्यादातर फैंस का सोनू सूद को समर्थन मिला।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद लगातार नेपोटिज्म और बॉलीवुड में गुटबाजी के आरोप लगते नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत, शेखर कपूर, रवीना टंडन, आयशा टाकिया, अभिनव कश्यप जैसे कई सितारों ने खुलकर बॉलीवुड की खामियों को उजागर किया है।


Click it and Unblock the Notifications











