..................... कंगना रनौत के ट्वीट्स पर ट्विटर ने आपत्ति जताई, कड़ा एक्शन Twitter take action again kangana ranaut removes many tweets - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत पर ट्विटर ने की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक ट्वीट्स को लेकर लिया कड़ा एक्शन

By Filmibeat Desk

किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत ने बैक टू बैक कई ट्वीट्स किए। जो कि लगातार खबरों में छाया हुआ है। लेकिन अब उनके इस ट्वीट्स पर ट्विटर ने कड़ा एक्शन लिया है। कंगना फिर से अपने बयानबाजी के कारण मुश्किल में आ गई हैं। ट्विटर ने कंगना रनौत पर कार्रवाई की है। कंगना रनौत के कई ट्वीट्स पर कदम उठाते हुए ट्विटर ने उसे अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है।

कंगना रनौत के खिलाफ हुए इस एक्शन पर ट्विटर ने अपना मत भी सामने रखा है। बयान जारी कर ट्विटर के प्रवक्ता ने कंगना पर बोला है कि हमने उन ट्वीट्स के खिलाफ एक्शन लिया है जो हमारी तय नीतियों का उल्लंघन करते हैं। कंगना के अकाउंट पर कुछ जगह ये लिखा हुआ दिखाई दे रहा है कि यह ट्वीट अब मौजूद नहीं है क्योंकि यह ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करता था।

Kangana ranaut

कंगना रनौत के तीन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया है। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने कई सारे ट्वीट अमेरिकी पॅाप सिंगर रिहाना के खिलाफ किए थे। किसान आंदोलन पर भी किए गए पोस्ट को भी हटाया गया है। इससे पहले भी कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट पर एक्शन लिया जा चुका है।

कंगना रनौत का जो पोस्ट डिलीट किया गया है उसमें से एक में उन्होंने क्रिकेटर्स की तुलना धोबी के कुत्ते से की थी। ये पहली दफा नहीं ह , जब कंगना पर इस तरह का एक्शन लिया गया है। कंगना रनौत पहले अपना ट्विटर अकाउंट नहीं संभालती थीं। उनकी टीम इसपर से पोस्ट किया करती थी। सुशांत के निधन के बाद अगस्त 2020 से कंगना रनौत ने खुद अपना अकाउंट संभालना शुरू किया है।

सुशांत सिंह राजपूत, नेपोटिज्म, बॅालीवुड ड्रग्स मामले के बाद ऋतिक रोशन और फिर किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत लगातार ट्विटर के जरिए अपना पक्ष रख रही हैं। इसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है।

साथ ही वह तापसी पन्नू से लेकर स्वरा भास्कर तक, कई एक्ट्रेसेस के साथ ट्विटर पर खुले आम बहस भी करती हुई नजर आ रही हैं।बता दें कि किसान आंदोलन में विदेशी स्टार्स के किए गए पोस्ट के बाद ग्लोबल स्तर पर अब किसान आंदोलन का मामला बड़ी बहस बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X