कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर को कहा सॉफ्ट पॉर्न स्टार - ट्विटर ने जमकर लताड़ दिया

उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनौत के बारे में एक इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा जिसके बाद एक दूसरे इंटरव्यू में कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर पर अपना पक्ष रखते हुए उन्हें सॉफ्ट पॉर्न स्टार कहा। और अब सोशल मीडिया ने कंगना के इस कमेंट को यूं ही जाने नहीं दिया।

लोग सोशल मीडिया पर जमकर कंगना रनौत और उनके शब्दों के चलते उनहें आड़े हाथों ले रहे हैं और जमकर उन पर सवाल उठा रहे हैं।

twitter-slams-kangana-ranaut-for-calling-urmila-matondkar-a-soft-porn-star

स्वरा भास्कर ने भी उर्मिला मातोंडकर के लिए ट्वीट करते हुए लिखा - प्रिय उर्मिला मातोंडकर जी। मासूम, चमत्कार, रंगीला, जुदाई, दौड़, सत्या, भूत, जंगल, प्यार तूने क्या किया, तहज़ीब, पिंजर, एक हसीना थी में आपके शानदार अभिनय को सलाम करती हूं। आपने अपनी अदाकारी और बेहतरीन डांस से अपना नाम कमाया है। आपको ढेर सारा प्यार।

वहीं अपनी राय रखते हुए एक ट्विटरवासी ने लिखा - सारी बहस यहीं पर जाकर रूक गई कि उर्मिला मातोंडकर ने एक आईटम नंबर के साथ अपना कमबैक किया। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए पूछा कि एक 45 साल की महिला के आईटम नंबर पर ये सारी बहस जाकर कैसे केंद्रित हो गई है? ये किस तरह की बहस है। क्या इस बात में कोई लॉजिक है कि उर्मिला कोई भी ढंग की बात केवल इसलिए नहीं बोल सकतीं क्योंकि उन्होंने आईटम सॉन्ग में डांस किया है?

देखिए लोगों ने कंगना और उर्मिला के बीच शब्दों की इस बहस में कंगना को उनकी मर्यादा और गलती दोनों कैसे याद दिलाई -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X