2020 में ट्विटर पर छाए रहे ये सितारे- सुपरस्टार विजय से लेकर अमिताभ बच्चन, सुशांत सिंह राजपूत तक, देंखे LIST
साल 2020 के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में ट्विटर इंडिया ने अपनी रिपोर्ट रिलीज की है जिसमें उन्होंने साल 2020 के सबसे ज्यादा रीट्विट, सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले ट्विट का खुलासा किया है। जाहिर तौर पर यह साल सभी के लिए अप्रत्याशित रहा है। फिल्म इंडस्ट्री ने कई दिग्गज कलाकारों और जानी-मानी हस्तियों को खो दिया है। ऐसे में देखते हैं ट्विटर पर किन खबरों से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक साउथ के सुपरस्टार विजय की उनके फैंस के साथ ली गई सेल्फी सबसे ज्यादा रीट्विट की गई ट्विट बनी। वहीं, अमिताभ बच्चन का कोरोना संक्रमित होने वाला ट्विट इस साल का सबसे ज्यादा कमेंट पाने वाला ट्विट रहा।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेग्नेसी ट्विट को सबसे ज्यादा लाइक किया गया है। जबकि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का हैशटैग (#DilBechara) सबसे टॉप पर रहा।


Click it and Unblock the Notifications











