2020 में ट्विटर पर सबसे चर्चित रही हिंदी फिल्में- सुशांत से लेकर अजय देवगन, तापसी की फिल्में शामिल- LIST
साल 2020 के कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में ट्विटर इंडिया ने अपनी रिपोर्ट रिलीज की है जिसमें उन्होंने साल 2020 में ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित रही फिल्मों का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा'। ये फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर जुलाई में रिलीज हुई थी।
यह साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भावुक कर देने वाला और संघर्ष भरा रहा है। कई दिग्गज कलाकारों और जानी-मानी हस्तियों को हमने खो दिया है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी गई क्योंकि ना फिल्मों की शूटिंग हो रही थी, ना ही कोई फिल्म रिलीज की जा रही थी।

लेकिन धीरे धीरे लोगों ने स्थिति से लड़ना सीखा। सावधानी के साथ काम शुरु किया गया। मार्च के बाद से रूकी हुई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया गया। जिसे दर्शकों द्वारा बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली।
यहां जानें ट्विटर रिपोर्ट, 2020 में कौन सी फिल्म रही सबसे ज्यादा चर्चित-


Click it and Unblock the Notifications











