ट्विटर जैनरेशन को बेहद पसंद आयी गिप्पी
मुंबई। फिल्म गिप्पी ने सिनेमाघरों में जगह बना ली लेकिन ज्यादा कमाई करने में सफल नहीं हो पायी। पहले दिन 75 लाख रुपए की कमाई की, यानी औसत से काफी कम। फिल्म आम लोगों को भले ही पसंद नहीं आ रही, लेकिन ट्विटर जैनरेशन ने फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिये हैं।
गिप्पी एक टीनेजर लड़की की कहानी है, जो स्कूल में पढ़ती है और उसका अटैचमेंट सबसे ज्यादा उसकी मां से है। हो भी क्यों न जब पिता से अलग जो हैं। गिप्पी के पिता की भूमिका पंकज धीर ने निभाई है और मां पप्पी की भूमिका दिव्या दत्ता ने। फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने फिल्म की बहुत तारीफ की। उनका कहना है कि ऐसी फिल्में जल्दी देखने को नहीं मिलतीं, यह फिल्म मां-बेटी के रिश्तों की कहानी है, जो सभी को देखनी चाहिये।
वैसे तरन आदर्श की यह समीक्षा मीडियम क्लास फैमिली के माता-पिताओं के गले से नहीं उतर रही है, क्योंकि जिस तरह के इसमें संवाद प्रस्तुत किये गये और जिस तरह की कॉलेज लाइफ इसमें दिखाई गई, उससे साफ है कि लड़कियां बड़े होकर स्कूल में पढ़ने नहीं ब्वॉयफ्रेंड खोजने जाती हैं।
तो आइये देखते हैं ट्विटर पर किसने क्या कहा-


Click it and Unblock the Notifications











