आम फिल्मों से अलग है मद्रास कैफे: ट्विटर रिव्यू
बैंगलोर। जॉन अब्राहम अभिनीत और सुजीत सरकार निर्देशित फिल्म 'मद्रास कैफे' आज रिलीज हो गयी है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ट्विटर यूजर्स के अनुसार अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो कि आम फिल्मों से हटकर है, तो मद्रास कैफे जरूर देखें। एक ट्विटर यूजर नवीन सिंह कहते हैं कि अगर चेन्नई एक्सप्रेस, माइंडलेस इंटरटेनमेंट हैं तो मद्रास कैफे एक अलग फिल्म है जो कि बॉलीवुड की कुछ ही फिल्में में से है। फिल्म के बारे में रंजन पंत का कहना है कि यह एक मस्ट वॉच फिल्म है। जिसे देखने के लिए समय जरूर निकालना चाहिए।
फिल्म राजनीति और एलटीएफ (लिबरेशन आफ तमिल फ्रंट) पर आधारित है। जिसमें कि अंडरकवर एजेंट विक्रम सिंह (जॉन अब्राहम) को जाफना भेजा जाता है। जिसका काम एलटीएफ लीडर की हिंसात्मक गतिविधियों को रोंकना और शांति सेना को इलाके का कब्जा दिलवाना हैं। ट्विटर पर लोगों का कहना है कि अगर आप इस फिल्म को सलमान अभिनीत 'एक था टाईगर' से कम्पेयर कर रहे हैं तो यह फिल्म देखने मत जाइए क्योंकि हिंदी फिल्मों का परंपरागत मसाला इसमें नहीं है।
निर्देशक सुजीत सरकार ने एक अर्थपूर्ण फिल्म बनाई है जिसमें युद्ध के दृश्यों को खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। फिल्म में गानों और लव स्टोरी को नहीं डाला गया है। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरूआत ही मिली है, फिर भी इसे नकारा नहीं जा सकता है। फिल्म के बारे में ट्विटर यूजर अदिति सिंह कहती हैं कि यह जॉन अब्राहम की अब तक की सबसे बेहतर फिल्म है।
मशहूर पत्रकार आशुतोष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि यह बेहद शानदार फिल्म है, जिसकी एडिटिंग शानदार है। सुजीत सरकार ने अपने काम को खूबसूरती से अंजाम दिया है। एक अन्य ट्विटर यूजर मुत्तू कृष ने लिखा है कि फिल्म में नर्गिश फाकरी ने अपनी प्रतिभा को साबित किया है, मेरे ख्याल से उन्हें बॉलीवुड में जल्दी ही और बेहतर अवसर मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
