चेहरे ट्विटर रिव्यू- अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म की तारीफ, देखिए रिएक्शन!
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की शानदार फिल्म चेहरे को लेकर काफी समय से चर्चा थी और आज ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से लगातार लोग इसको लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म काफी शानदार है और फैंस इसको काफी प्यार दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन का अभिनय हमेशा की तरह लोगों बहुत पसंद आया है।
ये फिल्म काफी समय से चर्चा में है लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। इस फिल्म की खास बात ये भी है कि अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार साथ में नजर आए हैं,

और इस जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। ट्विटर पर लोग अपनी अपनी तरह से रिव्यू करते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। हिंदी फिल्मों के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा है कि..

तरण आदर्श
'शानदार स्क्रीनप्ले और बेहतरीन परफॉर्मेंस सभी सितारों के द्वारा। डायरेक्टर रूमी जाफरी ने इस फिल्म में कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा... सबकुछ डाला है।' तरण आदर्श ने इस फिल्म को 3 स्टार दिए हैँ।

राहुल वर्मा
CineHub RahulVerma4860 ने लिखा है कि.. 'एक शब्द में कहें तो मजेदार फिल्म है। एक अच्छी थ्रिलर फिल्म जो आपको बांधकर रखती है और क्लाइमैक्स का ट्विस्ट शानदार है। इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के द्वारा अच्छा अभिनय किया गया है।'

अश्वनी कुमार
Ashwani kumar BorntobeAshwani लिखते हैं कि.. 'ये अदालत इंसाफ करती है। चेहरे सस्पेंस और थ्रिलर से पूरी तरह भरी हुई है। बेहतरीन डायलॉग और दमदार स्टारकास्ट है। अमिताभ बच्चन की एक और आइकॉनिक परफॉर्मेंस हैं पिंक के बाद। इमरान हाशमी और अन्नू कपूर भी शानदार हैं।'

पंकज पांडे
Pankaj Pandey ZhakkasBolly लिखते हैं कि.. 'चेहरे एक अच्छी फिल्म है। आप एक बार सीट पर बैठेंगे तो पूरी फिल्म देखकर ही आप ये सीट छोड़ेंगे। इस फिल्म के सभी अभिनेताओं ने कमाल का काम किया है। अमिताभ बच्चन को 3.5 स्टार।'

शानदार रिव्यू
इस तरह के शानदार रिव्यू देखने को मिल रहे हैं और जाहिर सी बात है कि अमिताभ बच्चन ने काफी समय के बाद आकर एक बड़ा धमाका किया है। इतना नहीं इमरान हाशमी की सराहना भी की जा रही है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म झुंड और ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं जबकि इमरान हाशमी इस समय टाइगर 3 को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











