Twitter REVIEW: शाहरूख खान की 'फैन'.. फैंस ने कहा- शानदार है फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फैन' रिलीज हो चुकी है। शाहरूख खान, वलूचा डिसूजा स्टारर यह फिल्म महीनों से सुर्खियां बटोर रही है और हर प्रमोशन के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है। फिल्म यूएई में 14 अप्रैल को ही रिलीज हो चुकी है और वहां से फैंस का काफी पॉजिटिव रिस्पॉस रहा है।
फिल्म की कहानी एक फैन की है- गौरव। फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल में दिखेंगे.. एक होगा फैन गौरव, जबकि दूसरे होंगे सुपरस्टार आर्यन खन्ना। अब तक ट्रेलर और जबरा फैन गाने को देखकर हम कह सकते हैं कि मनीष शर्मा ने इस फिल्म को कुछ अलग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं, यह तो फर्स्ट शो के बाद ही फाइनल हो पाएगा।
BOX OFFICE: 200 करोड़ क्लब.. 'फैन' शाहरूख करेंगे सलमान की बराबरी.. या!
खैर, यूएई में फैंस ने फिल्म को काफी पसंद किया है और ट्विटर पर फिल्म की जमकर तारीफ की है। हालांकि काफी उम्मीद है कि ये शाहरूख फैंस हैं, इसीलिए फिल्म को लेकर पक्षपात कर रहे हैं। लेकिन कोई शक नहीं कि शाहरूख की इस फिल्म का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो 'फैन' की ओपनिंग अच्छी हो सकती है, कोई हॉलीडे ना होते हुए भी फिल्म इस साल की अब तक की बेस्ट ओपनर साबित हो सकती है।
बहरहाल, यहां देखते हैं 'फैन' को लेकर ट्विटर रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications














